HBSE Date Sheet 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षा को लेकर कई अहम बदलाव किए गए है। बतायस कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होने की संभावना है।
डॉ. पवन कुमार के अनुसार, इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख 21 हजार 795 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 2 लाख 78 हजार 334 और 12वीं कक्षा के 2 लाख 43 हजार 461 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 56 हजार 468 ज्यादा है।HBSE Date Sheet 2026
परीक्षा केंद्र को लेकर ये कहा: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस बार यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी परीक्षार्थी को अपने स्कूल या गांव से दूर परीक्षा केंद्र पर न जाना पड़े। परीक्षा केंद्र अधिकतम एक से दो किलोमीटर के दायरे में ही रखे जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी न हो और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
कई अहम बदलाव किए: इस बार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा और मूल्यांकन प्रणाली पर पड़ेगा। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की दूरी से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं की तकनीक तक, कई स्तरों पर सुधार किए हैं।

















