Haryana crime : यहां के बास रोड पर आजाद नगर में 5 गाडियों में सवार होकर एक 20 से ज्यादा लोगो ने जमकर आंतक मचाया। अपने रिश्तेदार के घर में घुकसर ने न केवल मारपीट करते हुए लूटपाट की वही जान से मारने की धमकी भी दी।
धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में योगेश ने बताया है कि 18 जनवरी की रात को उसकी पत्नी महिमा के बहकावे में आकर उसके ससुराल पक्ष के लगभग 20 से 25 व्यक्ति लोहे के राड, लकड़ी और हॉकी लेकर उसके घर में घुसे। उन्होंने उसके पिता बहम प्रकाश, माता मीना व उस पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए और पूरे घर को तोड़फोड़ करते हुए जेवरात व नकदी ले गए।Haryana crime
योगेश ने अपनी लिखित शिकायत मे बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसी आए और पीड़ित परिवार को बचाया। घायलों को धारूहेड़ा के नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियो ने योगेश तथा उसके घर वालोँ को जान से मारने की धमकी भी दी। योगेश का आरोप है उसकी ससुराल बीकानेर से जितेंद्र, योगेंद्र, संदीप, संजीव मोहित, उसकी पत्नी महिमा, उसकी भाभी व बहन सहित 25 से ज्यादा लोग हमले करने वालों मे शामिल थे।Haryana crime
पिछले समय से ही योगेश की पत्नी महिमा और उसके सास-ससुर के बीच गृह कलह और विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 नवंबर 2025 को भी धारूहेड़ा थाने में इसी मामले को लेकर राजीनामा हुआ था, लेकिन इसके बावजूद सुलह नहीं हो पायी।

















