Mausam alert: हरियाणा में फिर आया मौसम का बड़ा Alert

On: January 19, 2026 5:10 PM
Follow Us:

Mausam alert: देश में ठंड से राहत की उम्मीद के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित सात राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।Kal Ka Mausam

बारिश को लेकर अलर्ट: बारिश और तेज हवाओं के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 21 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 से 24 जनवरी के दौरान मौसम और अधिक सक्रिय होने की संभावना है।Kal Ka Mausam

23 जनवरी को कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में 19, 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो 22 से 24 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगह बारिश हो सकती है। 22 और 23 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

दिल्ली मे बिगडेगा मौसम: दिल्ली में 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

बठिंडा में भी ठंड का असर : आईएमडी ने शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और रायबरेली में शीतलहर चलने की आशंका है। पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और बठिंडा में भी ठंड का असर बढ़ सकता है।

हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट : हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में भी सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड रहने की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में बढेगी ठंड: राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन 22 जनवरी से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनूं में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 19 जनवरी को एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है और कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now