Job in Haryana: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने शुक्रवार को लाइव संवाद के माध्यम से राज्य में होने वाली भर्तियों को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के कुल 8612 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, वहीं ग्रुप डी भर्ती का पोर्टल भी जल्द खोला जाएगा। आयोग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। Job in Haryana
आधिकारिक नोटिफिकेशन पर करें भरोसा: संवाद के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने सवाल भी रखे। आयोग चेयरमैन ने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें और आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
सोमवार से आनलाइन होगें आवेदन शुरू: हिम्म्मत सिंह ने बताया कि 11 जनवरी से पुलिस (Haryana Police) कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस भर्ती के तहत 4500 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए, 600 पद महिला उम्मीदवारों के लिए और 100 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, लंबाई, ऊंचाई और अन्य शारीरिक मापदंड विज्ञापन में जारी नियमों के अनुसार ही लागू होंगे। आयु सीमा में छूट को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी प्रावधान भर्ती विज्ञापन में तय किए गए हैं, उसी के अनुरूप उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। Job in Haryana
8612 पदों पर होगी भर्ती: लाइव संवाद के दौरान आयोग चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी कि पहले जिन 3112 पदों को वापस लिया गया था, उनके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। इन पदों को जोड़ने के बाद पुलिस भर्ती में कुल पदों की संख्या 8612 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रयास है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को समय पर नियुक्ति मिल सके। Job in Haryana
अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी: ग्रुप डी भर्ती को लेकर भी उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। इस पर हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप डी के लिए भी जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। Job in Haryana
















