Haryana Crime: जिला रेवाड़ी की कुण्ड चौकी पुलिस ने कैम्पर गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के अटेली हालआबाद बहरोड़ राजस्थान निवासी हरविन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जानिए कब का है मामला: गांव मनेठी निवासी धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था कि 25 अप्रैल 2024 को वह दोपहर के समय अपने साथी शुभम और वेदपाल के साथ वेदपाल के सर्विस स्टेशन पर बैठे हुए थे। तभी अचानक से एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी वह आई जिसे अटेली निवासी हरविन्द्र चला रहा था। जो कैम्पर गाड़ी से संदीप उर्फ मामा निवासी गांव खैराना जिला महेन्द्रगढ, सूरज निवासी गांव ढाणी शोभा व जितेन्द्र उर्फ जीता गुर्जर निवासी गांव कुण्ड व तीन/चार अन्य युवक उतरे और लाठी, डंडो से उनके साथ मार पीट करने लग गऐ।Haryana Crime
जो लड़ाई का शोर सुनकर आस पास के दुकानदार व उनके घरो के लोग मौका पर आ गऐ। तभी आरोपी हरविन्द्र ने उक्त कैम्पर गाडी को उसके प्लाट मे से घुमाकर उन्हें जान से मारने की नियत से सीधी टक्कर मार दी। जो गाडी की गति बहुत ही तेज थी। जब तक वह संभल पाते तब तक आरोपी हरविन्द्र ने उसके साथी वेदपाल व (Rewari crine News) आरोपी के साथ आए एक लडके को बुरी तरह कुचल दिया। तथा आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर उपरोक्त कैम्पर गाड़ी को लेकर बहरोड़ रोड की तरफ से भाग गए।
मामला दर्ज कर जांच शुरू: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में मारपीट व हत्या के (Murder in rewari) प्रयास तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक नाबालिग सहित पांच आरोपी सुदेश उर्फ सूरज, जितेंद्र उर्फ जीता गुर्जर, संदीप उर्फ मामा व शिवकुमार उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के अटेली हालआबाद बहरोड़ राजस्थान निवासी हरविन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

















