व्हाट्सएप पर आए ‘Happy New Year’ मैसेज से रहें सावधान, ये मैसेज कर देगा आपका खाता खाली!

On: January 1, 2026 12:57 PM
Follow Us:
व्हाट्सएप पर आए 'Happy New Year' मैसेज से रहें सावधान, ये मैसेज कर देगा आपका खाता खाली!

New Year 2026 Scam Alert: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही मोबाइल यूजर्स के लिए साइबर ठगों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। लोगों के फोन पर लगातार “Happy New Year” के मैसेज आ रहे हैं, लेकिन इनमें से कई मैसेज खुशी नहीं बल्कि खतरे का संकेत हो सकते हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नए साल के मौके पर फिशिंग स्कैम और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में हर साल इजाफा देखा जाता है, और इस बार भी ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं।Happy New Year

Happy New Year रहे सावधान: अगर आपके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से हैप्पी न्यू ईयर का मैसेज आता है और उसमें किसी लिंक, वेबसाइट या ऑफर का जिक्र होता है, तो सतर्क हो जाना जरूरी है। ऐसे मैसेज अक्सर फिशिंग स्कैम का हिस्सा होते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन या कंप्यूटर में मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है या फर्जी वेबसाइट के जरिए उससे बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी या निजी जानकारी मांगी जा सकती है। कई मामलों में लोग लालच या जल्दबाजी में अपनी जानकारी साझा कर देते हैं, जिसके बाद उनका बैंक खाता खाली हो जाता है।Happy New Year

शुभकामना कार्ड डाउनलोड न करें: अक्सर साइबर अपराधी इन मैसेजेस को इस तरह डिजाइन करते हैं कि वे बिल्कुल असली लगें। कभी गिफ्ट जीतने का दावा किया जाता है, तो कभी न्यू ईयर ऑफर या शुभकामना कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। असल में यह सब आपकी निजी जानकारी चुराने का जाल होता है। पुलिस और साइबर सेल लगातार लोगों को ऐसे संदेशों से दूर रहने की सलाह दे रही है। अनजान नंबर से आए मैसेज को डाउनलोड न करें।Happy New Year

सावधानी ही बचाव: नए साल का जश्न सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए जरूरी है कि डिजिटल सतर्कता बरती जाए। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है। याद रखें, असली शुभकामनाएं कभी भी आपकी निजी या बैंकिंग जानकारी नहीं मांगतीं। बतो ही आज सुबह सुबह कई लोगों ऐसे मैसेज जिनकों लोड करने पर उनके खाते खाली हो गए है। सावधानी ही मे आपका बचाव है।Happy New Year

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now