Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने दी दस्तक, हिसार-महेंद्रगढ़ में तापमान 7.6 डिग्री तक पहुंचा, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

On: March 21, 2026 10:40 PM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी ने दी दस्तक, हिसार-महेंद्रगढ़ में तापमान 7.6 डिग्री तक पहुंचा, ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

Haryana Weather: हरियाणा में सर्दी की रुत अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। शनिवार को हिसार और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शिमला का तापमान 9 डिग्री रहा, यानी अब हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी पहाड़ों जैसी ठंड महसूस होने लगी है।

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश की वजह से हरियाणा के मैदानों में ठंड तेजी से बढ़ रही है। सुबह-सुबह और रात में ठंडी हवाएं इतनी तेज चल रही हैं कि लोग कंपकंपी महसूस कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक बता रहे हैं कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में रात का तापमान और भी नीचे जा सकता है। इससे सुबह के वक्त कोहरा भी ज्यादा फैलेगा और ठंड का असर भी गहरा होगा।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, 13 नवंबर तक हरियाणा में मौसम सामान्यत: शुष्क ही रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलती रहेंगी।

दिन का तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जबकि रात का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव करता रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल भी छा सकते हैं जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास और बढ़ेगा।

डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि वे गेहूं की बुआई जल्द से जल्द पूरा कर लें क्योंकि इस वक्त का मौसम गेहूं के लिए बहुत अनुकूल है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरसों की फसल में कोई बीमारी के लक्षण दिखें तो किसान अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से सलाह लेकर तुरंत इलाज करें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now