Haryana News: अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम! हरियाणा में 250 करोड़ से बनेगा शानदार रिंग रोड

On: November 4, 2025 2:44 PM
Follow Us:
Haryana News: अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम! हरियाणा में 250 करोड़ से बनेगा शानदार रिंग रोड

Haryana News: कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब शहर को जल्द ही रिंग रोड की सुविधा मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। हरियाणा निवास में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल कुरुक्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा भरेगी बल्कि श्रद्धालुओं को यातायात की सुविधा भी देगी।

पीएम मोदी का विजन पूरा हो रहा है

सीएम सैनी ने बताया कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा था कि गीता की जन्मभूमि को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। आज वही सपना साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि तीर्थ आने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

धर्मनगरी बनेगी आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को भव्य और आधुनिक रूप दिया जा रहा है। ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित एक अनुभव केंद्र लगभग तैयार है, जहां लोग इतिहास और आस्था दोनों का अनुभव कर सकेंगे। इस बार के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय की विशेष भूमिका रहेगी और 24 देशों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।

कृष्णा सर्किट से बढ़ेगा पर्यटन

सीएम सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की कृष्णा सर्किट परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर गार्डन का जीर्णोद्धार और टिक्कर ताल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह कदम प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देगा। कुरुक्षेत्र अब केवल एक तीर्थ स्थल नहीं रहेगा बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now