धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा से करीब 80 हजार कीमत की बाइक को महज चार हजार में बचने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव अलावलपुर निवासी रवि के रूप में हुई है। मामले में पुलिस चोरी हुई बाईक सहित एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana News
गांव दुल्हेड़ा कलां निवासी प्रदीप कुमार ने दिनांक 16 अगस्त को पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 15 अगस्त को उसने अपनी बाइक को जोनियावास सर्विस रोड पर खडी की थी था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया ।Haryana News
जिस पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी गांव भटसाना निवासी पवन कुमार को चोरी की बाईक सहित पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
यूं हुआ खुलासा: पुलिस द्वारा आरोपी पवन कुमार से पूछताछ में सामने आया कि उसने यह बाइक चार हजार रुपये में एक रवि नाम के युवक से खरीदी थी। जिस पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाईक चोरी करने वाले आरोपी रवि निवासी अलावलपुर को गिरफ्तार कर लिया।

















