OLX: राजस्थान पुलिस ने एक बडी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में बलिया के भाजपा नेता अशोक सिंह व उनके मैकेनिक विकास कुमार की हत्या के मामले को सुलझा दिया है। राजस्थान पुलिस ने इसी हत्याकांड में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
शुरुआती पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपितों ने ओएलएक्स पर जनरेटर बेचने का विज्ञापन डालकर भाजपा नेता को जाल में फंसाया और फिर उन्हें बुलाकर अपहरण कर लिया।
हत्या करके कुए में फैंका: बता दे आरोपियों सात लाख उनके खाते से निकलवाने के बाद जब अशोक सिंह ने अन्य खातों की जानकारी नहीं दी तो उनकी व सहयोगी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उनके शव 50 किलोमीटर दूर शाहजहांपुर एरिया में अलग-अलग कुएं में फेंक दिया।
जानिए कौन है हत्यारे: गिरफ्तार आरोपितों में बहरोड़ सदर के गांव जखराना के रहने वाले अजीत उर्फ दाना यादव, जटगांवड़ा के रहने वाले इंद्रजीत उर्फ कोतवाल यादव, शाहजहांपुर के रहने वाले राकेश उर्फ टकली यादव, रायसराना के रहने वाले नरवीर यादव, गुवाना के रहने वाले मंजीत यादव और नितिन उर्फ खोटा यादव शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पहले जयपुर, फिर बुलाया नारनौल
उत्तर प्रदेश के बलिया में अघेला गांव के रहने वाले भाजपा नेता एवं बाइक एजेंसी संचालक 53 वर्षीय अशोक सिंह को जनरेटर की जरूरत थी। ओएलएक्स पर विज्ञापन देखकर 16 सितंबर को बहरोड क्षेत्र के कुछ लोगों से नौ लाख कीमत का जनरेटर साढ़े तीन लाख रुपये में देने की डील हुई थी। ऑनलाइन डील होने के बाद आरोपितों ने अशोक सिंह को 19 सितंबर को जयपुर बुलाया। फिर 20 सितंबर को नारनौल बुलाया।
हत्यारो में हिस्ट्रीशीटर शामिल
आरोपित अजीत यादव उर्फ दाना बहरोड़ सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या सहित अलग-अलग नौ मुकदमे दर्ज हैं। इंद्रजीत यादव उर्फ कोतवाल पर बहरोड़ और मांढण थाने में हत्या सहित नौ गंभीर मामले दर्ज हैं। राकेश यादव पर चार और मंजीत यादव पर नारनौल थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।OLX
मनोहरलाल मीणा, थाना प्रभारी, शाहजहांपुर ने बताया कि आरोपितों पर एक लाख 10 हजार का इनाम रखा गया था। आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड जरूर मिला है, लेकिन ओएलएक्स के जरिये इस तरह की हत्या को आरोपितों ने पहली बार अंजाम दिया है। इस तरह का आइडिया कैसे आया इसको लेकर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।”OLX

















