Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मेरठ-करनाल हाइवे बुधवार रात दर्दनाक हादसे का गवाह बना। गांव गोटका के पास धान की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इसके नीचे दबकर शामली जिले के थाना झिंझाना निवासी 48 वर्षीय सतीश और उसका 21 वर्षीय बेटा गौरव की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब दो बजे हुआ। सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान की पुआल भरकर हरियाणा से सरधना की ओर जा रहा था। गोटका गांव के सामने पहुंचते ही वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और कुछ देर के लिए हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान कराई और परिजनों को खबर दी। सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। Haryana news

















