Manisha Death Case : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, CBI ने इन लोगों से की पूछताछ

On: September 22, 2025 9:51 AM
Follow Us:

Manisha Death Case :  हरियाणा में शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। मनीषा की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम ने रविवार को प्ले स्कूल में स्वजनों और स्कूल स्टाफ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखी और स्वजनों की मौजूदगी में घटनाक्रम के समय का मिलान किया। यह पूछताछ करीब दो घंटे तक चली।

मिली जानकारी के अनुसार, CBI टीम पिछले 19 दिनों से मामले की जांच कर रही है। अब तक टीम ने प्ले स्कूल संचालकों, स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज संचालकों, मनीषा के स्वजन, बकरी पालक, खेत मालिक, खाद-बीज विक्रेता, दुकानदार और लाइब्रेरी संचालकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट किया जा चुका है। अब CBI ने अलग-अलग पक्षों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को मनीषा के प्ले स्कूल के स्टाफ और स्वजनों को एक साथ बुलाकर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।Manisha Death Case

जानकारी के मुताबिक, CBI टीम 3 सितंबर को भिवानी पहुंची थी और जांच की शुरुआत की थी। टीम ने नर्सिंग कॉलेज, प्ले स्कूल, खेत, दुकान, और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।Manisha Death Case

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now