Haryana JJP : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। जन जननायक जनता पार्टी ने हिसार ने 60 नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी हाइकमान का आभार जताया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को इन पदाधिकारियों की सूची जारी करने से पूर्व जिलाध्यक्ष अमित बूरा व जिला प्रभारी अनिल बालकिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जेजेपी लगातार संगठन को विस्तार देने व मजबूत करने की रणनीति पर एकजुट होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में इतने बड़े स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।Haryana JJP
इनमें वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए शमशेर मात्रश्याम व मुंशीराम बेनीवाल, उपप्रधान पद पर अमरजीत मलिक, ईश्वर लौरा, राजपाल महला, सुभाष बेरवाल, श्रवण बागड़ी, होशियार सिंह, आशुतोष नायक, बलवंत घिराये, राजेश सरपंच, शमशेर ढुल, सतबीर मुगेरिया, सतबीर कसवां, सतपाल पानू, सहदेव सिहाग को नियुक्त किया गया है। प्रधान महासचिव जयसिंह राजली व महासचिव पद पर कृष्ण लितानी, सुरेश नंबरदार, ओमप्रकाश भेरिया, बलजीत सरपंच, पम्मी सरपंच, धर्मबीर खेड़ी, नरेश सहरावत, धर्मसिंह घोसला, रामानंद खटीक, मास्टर बलवान कुंडू, रामप्रकाश शर्मा, दलबीर पानू, वेद अग्रवाल, बाली भाटोल, कुलदीप नंबरदार को नियुक्त किया गया है।Haryana JJP
इनके अलावा सचिव पद पर कमल पानू, प्रकाश ढांडा, सुरेंद्र सिहाग, रतनलाल पंडित, महेंद्र मलिक उमरा, सतपाल मोर, सोमबीर श्योराण, रामफल खानपुर, बलजीत चहल, मोहत अरोड़ा, कृष्ण सिहाग, विरेंद्र रुंडला, रामफल लोहान, ईश्वर नियाणा, सरदार गुरशरण, शमशेर पूनिया, मोहनलाल गोदारा, सुभाष खासा महाजन, योगेश आर्य, साहबराम, मुकेश डुलगच, नंदलाल बेनीवाल, राजकुमार रांगी को नियुक्त किया गया है। जेजेपी जिला संगठन सचिव जितेंद्र भ्याना व कार्यालय सचिव मास्टर रणधीर बल्हारा को नियुक्त किया गया है। प्रचार सचिव गुड्डू लहंगेवाला व कोषाध्यक्ष महाबीर सिहाग को नियुक्त किया गया है। इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जेजेपी हाईकमान का आभार जताते हुए पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा व लगन मेहनत से काम करने व संगठन मजबूत करने का भरोसा दिलाया है।

















