Manisha Murder Case : मनीषा की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, सीबीआई ने अब तक इतने लोगों से की पूछताछ

On: September 20, 2025 12:01 PM
Follow Us:

Manisha Murder Case : मनीषा की मौत के मामले से जुडी खबर सामने आई है। मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई टीम लगातार 17 दिन से जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सीबीआई की टीम ढिगावामंडी स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पहुंची। बैंक अधिकारियों से बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के संबंध में भी पूछताछ की गई। शाम करीब 5:20 बजे सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ढाणी लक्ष्मण में मनीषा के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से दो घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम करीब शाम 7:20 बजे मनीषा के घर से लौटी।Manisha Murder Case

सीबीआई की टीम तीन सितंबर से लगातार मनीषा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। गवाहों से पूछताछ में टीम उन सवालों को बार-बार दोहरा रही है जो लिखित बयानों में पहले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर भी दिल्ली की फॉरेंसिक टीम के साथ विस्तृत जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को फिर सीबीआई के दो सदस्य गाड़ी में बैठे रहे, जबकि दो सदस्य बैंक में जाकर शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर रहे थे। टीम ने मनीषा के परिवार के सदस्यों से केस के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।Manisha Murder Case

जानकारी के मुताबिक, मनीषा के शव के तीन बार पोस्टमार्टम कराए गए। सीबीआई ने करीब 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिर भी 17 दिन बीत जाने के बाद कोई ठोस सबूत सीबीआई के हाथ नहीं लगा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now