धारूहेड़ा: हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया है। जबकि दो माह पहले डीएससी रेवाड़ी की ओर से पहले इसको लेकर एडहॉक कमेटी बनाई जा चुकी है। अब सवाल यह है कि कौन सी कमेटी अंतिम होगी।Political News Haryana

नई कमेटी नियुक्त: शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से भेजे पत्र के माध्यम से धारूहेड़ा के एक कमेटी बनाई गई जिसमें वार्ड नंबर 10 से सुमित्रा देवी (पिछड़ा वर्ग), वार्ड नंबर 1 से अजय जांगडा (सामान्य वर्ग), वार्ड नंबर 6 से अनिरुद्ध उर्फ नानक (अनुसूचित जाति), वार्ड नंबर 5 से राहुल जोशी (सामान्य वर्ग) और वार्ड नंबर 15 से मनोज कुमार (सामान्य वर्ग) को शामिल किया गया है।

डीएमसी ने बनाई थी ये कमेटी: बता दे कि दो माह पहले यानि 21 जुलाई डीएमसी रेवाड़ी की ओर से धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्डों के परिसीमन के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन किया था। उस समय कमेटी में वार्ड एक से सुमित्रा मुकदम, वार्ड नंबर 5 से राहुल जोशी (सामान्य वर्ग) वार्ड नंबर 6 से अनिरुद्ध उर्फ नानक (अनुसूचित जाति), वार्ड 7 प्रशांत, वार्ड नंबर 16 से मनीषा सैनी (सामान्य वर्ग) को नियुक्त किया गया था।
नियुक्ति को लेकर उठे सवाल: बता दे जब नगर आयुक्त की ओर कमेटी बनाकर सार्वजनिक घोषणा कर दी गई लेकिन बावजूद दोबारा से नगर न्यास की ओर से कमेटी के मेंंबरों के नाम बदलने को लेकर सवाल उठाए जा रहे है

















