Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के नूंह में एसीबी की टीम ने रिश्वत के मामले में एसपीओ हकमुद्दीन को 40,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी हकमुद्दीन हरियाणा पुलिस में तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार, साकरस गांव के रहने वाले शमशाद की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शमशाद के भाई को साइबर अपराध के नामजद एक मामले में केस से निकलवाने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, एसपीओ शमशाद फिरोजपुर झिरका सीआईए में कार्यरत बताया गया है। एसीबी के निरीक्षक जयपाल की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई है। इस केस से भाई को निकलवाने के लिए एक रुपये की मांग की गई थी।

















