Haryana news : हरियाणा पुलिस ने शुरू की नई पहल, अब इस तरह होगा ट्रैफिक चालान का भुगतान

On: September 18, 2025 9:13 AM
Follow Us:

Haryana news :  हरियाणा के लोगों के लिए जरूरी खबर आई है। हरियाणा में ट्रैफिक चालान का भुगतान अब और आसान हो जाएगा। चालान भरने के लिए लोगों को न कोर्ट जाना पड़ेगा, न ही पुलिस कार्यालय।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस राज्य में एक नई पहल शुरू करने जा रही है जिसके तहत शहरों के मॉल, बाजार, रेलवे और मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष मशीनें लगाई जाएंगी।Haryana news

इन मशीनों में वाहन का नंबर डालते ही स्क्रीन पर चालान की पूरी डिटेल दिखाई देगी। इसके बाद क्यूआर कोड स्कैन कर चालान राशि डिजिटल माध्यम से जमा की जा सकेगी। भुगतान सफल होते ही वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत गुरुग्राम से होगी। सुशांत लोक स्थित ट्रैफिक टावर में मशीन का ट्रायल चल रहा है और सफलता मिलने पर पहली मशीन एंबियंस मॉल में स्थापित की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि यदि गुरुग्राम में यह प्रयोग सफल रहता है तो फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, हिसार, करनाल, सिरसा और कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now