Haryana news : हरियाणा में PNB की शाखा में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

On: September 17, 2025 9:27 AM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल शहर की टिंबर मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरों ने रात के समय चोरी का प्रयास किया। घटना 14 सितंबर की देर रात की है, जो बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर साफ नजर आ रहे हैं, जिन्होंने पहले लोहे की ग्रिल का ताला कटर से काटा, इसके बाद शटर के दोनों ताले तोड़कर नीचे से शटर को भी काट डाला।

मिली जानकारी के अनुसार, चोर अंदर घुसने ही वाले थे कि शटर काटने से हुआ शोर पास की दुकानों में सो रहे लोगों ने सुन लिया। जब लोग बाहर आए तो चोर मौके से फरार हो गए। इससे बैंक में रखे सामान और नकदी को नुकसान नहीं पहुंचा।

15 सितंबर की सुबह करीब छह बजे वहां से गुजर रहे मुनीष नामक व्यक्ति ने शटर कटे होने की सूचना शाखा मैनेजर को दी। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक पंकज कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और सिटी थाना पुलिस को सूचित किया।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में दो चोरों की हरकतें कैद हैं, जिनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। इंस्पेक्टर गीता ने कहा कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस वारदात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि रात को लोग जाग न जाते तो चोर बैंक में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now