टोक्यो (जापान): 13 से 21 सितंबर तक हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक बार फिर भारतीय भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्टार और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा पर पूरे देश की उम्मीदें टिकी हुई हैं।World Athletics Championship
खेल प्रेमियों को भरोसा है कि नीरज इस बार भी स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे एथलीट खिलाड़ी बनेंगे। अब तक यह उपलब्धि केवल चेक गणराज्य के यान जेलेजनी और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स के नाम दर्ज है।World Athletics Championship

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि हरियाणा के खंडरा गांव से निकलकर पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में अभ्यास शुरू करने वाले नीरज आज भारत के सबसे बड़े खेल सितारों में गिने जाते हैं।
उन्होंने 2020 ओलम्पिक में स्वर्ण और 2024 ओलम्पिक में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। अब टोक्यो की इस चैंपियनशिप में भी उनसे नए इतिहास की उम्मीद की जा रही है।
फेडरेशन की प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. ललित के भनोट के निर्देशन में 19 भारतीय एथलीटों का दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। नीरज की अगुवाई वाली टीम में सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान के एथलीट और 2024 ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम से होने की संभावना है।World Athletics Championship
दी बधाई: इस बीच एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, निदेशक नरेंद्र मोर और महासचिव प्रदीप मलिक सहित पदाधिकारियों ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।World Athletics Championship

















