Haryana : हरियाणा की इनेलो पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए दरियादिली दिखाई है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लेने का निर्णय लिया है।
जानकारी के मुताबिक़, चौटाला ने कहा कि फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के 350 गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इन बाढ़ग्रस्त गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है, ताकि वे इन गांवों में राहत कार्य व मदद प्रदान करें।Haryana
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ से हजारों लोग और पशु बुरी तरह से त्रस्त हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की भारी हानि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इन गांवों में राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। इनेलो पार्टी इस संकट की घड़ी में बाढ़ ग्रस्त गांवों के साथ खड़ी है और गांवों को हरसंभव सहायता कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके साथ अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में आई बाढ़ को लेकर सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसलिए भाजपा सरकार को हरियाणा को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।Haryana

















