Weather Update Haryana: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में साफ रहेगा मौसम

On: September 13, 2025 7:47 PM
Follow Us:

Weather Update Haryana: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।Weather Update Haryana

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के अधिकतर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि कैथल, पानीपत और सोनीपत में केवल कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला जिलों में आधे से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।Weather Update Haryana

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश के 14 जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी, लेकिन इसके बाद इसके फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है।Weather Update Haryana

इस सीजन अब तक हरियाणा में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 12 सितंबर तक जहां औसतन 395.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 564.6 मिमी बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080 मिमी दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम सिरसा में 346 मिमी रही। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा, फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा और महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।Weather Update Haryana

14 सितंबर को भी अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी आधे से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, जबकि कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।Weather Update Haryana

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now