IMD Alert : हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट !

On: September 8, 2025 9:38 AM
Follow Us:
IMD Rain Alert

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने सोमवार को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। बारिश का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर ताजगी आ जाती है, लेकिन जब आसमान से बरसती बूंदें आफत बनकर गिरे तो हाल बेहाल हो जाता है।IMD Alert

पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। लगातार हुई मूसलधार बारिश ने सड़कों को तालाब और गलियों को नदी में बदल दिया। हालांकि कल यानि 9 को दिन में धूप निकलेगी, जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शाम को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।IMD Alert

वहीं आज राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जो लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।IMD Alert

WEATHER UPDATE

 

यहां होगी बारिश: पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में अधिकतर एरिया में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।IMD Alert

बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। 8 सितंबर को हरियाणा में मूसलधार बारिश की संभावना है। इस दिन तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि यह क्षेत्र के जल स्रोतों को भी भर देगी। इस कारण बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है।

दो दिन कैसे रहेगा मौमस: मौसम विभाग ने बताया कि 9 सितंबर को ठंडी हवाएं चलने से मौसम में और भी ठंडक आएगीं जबकि दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि रात में यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 सितंबर को मौसम फिर से बदल सकता है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now