रेवाड़ी: यहां के बावल रोड पर हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 3 सितंबर का है, जब पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। Haryana crime
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए और बाद में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव सारी जहांगी पट्टी निवासी राकेश वर्मा (34) के रूप में हुई, जो बावल की एक कंपनी में कार्यरत था और गांव सुठानी में किराये के कमरे पर रह रहा था।

रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, गला घोटकर दोस्तों ने की थी हत्याडीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि जांच के दौरान मृतक के भाई राजेश वर्मा ने हत्या का संदेह राकेश के साथ रहने वाले साथियों पर जताया। पुलिस ने गहन जांच कर आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर निवासी विनोद कुमार और सन्नी यादव के रूप में की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी गांव सुठानी में एक ही कमरे पर किराये से रहते थे। किराये को लेकर आपसी विवाद बढ़ने पर मकान मालिक ने कमरा खाली करवा दिया था। इस बात को लेकर आरोपियों ने राकेश को जिम्मेदार ठहराया। 2 सितंबर की रात तीनों शराब पीने के लिए मिंडा कट बावल रोड पर बैठे थे। Haryana crime
नशे की हालत में विवाद बढ़ा तो दोनों आरोपियों ने राकेश का गला घोंट दिया और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

















