धारूहेड़ा: नगर पालिका धारूहेड़ा में डीएमसी ब्रह प्रकाश ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंदगी पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।DMC Rewari
डीएमसी ने नालियों की सफाई, कूड़ा उठाने और डस्टबिन की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव वाली जगहों पर तुरंत समाधान किया जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता अभियान में प्रशासन का सहयोग करें।
खत्म करें डंपिग यार्ड: उन्होंने कहा कि नियमित कूडे का उठान होना चाहिए। शहर में कही भी डंपिग यार्ड नहीं होना चाहिए। इतना ही नही अगर कोई कूडा फैकता हुआ मिले तो उनका चालान किया जाए। कूडे फैकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि वे दोबारा गंदगी नहीं फैलाए।DMC Rewari
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाजार, मुख्य मार्ग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सफाई निरीक्षक विनय कौशिक, दरोगा शंकरलाल, जेई हरिश, राजबीर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहेDMC Rewari
धारूहेड़ा: कस्बे में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए डीएसमी

















