मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क को किया गिरफ्तार

On: September 4, 2025 6:23 PM
Follow Us:

Haryana news : शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा 400 गज का प्लाट पावर हाउस कॉलोनी, फर्रूखनगर में लिया गया था। इस प्लॉट की प्रोपर्टी आई.डी. बनाने के लिये उसके द्वारा नगर पालिका फर्रूखनगर में ऑनलाईन आवेदन किया था। दिनंाक 2.9.2025 को वह अपने प्लॉट की आई.डी के सम्बन्ध में बिजेन्द्र सिंह क्लर्क से मिला। आरोपी बिजेन्द्र सिंह क्लर्क उपरोक्त द्वारा उसकी प्रोपर्टी आई.डी. के सम्बन्ध में चैक करने उपरान्त उसे बताया कि इस आई.डी. में कुछ कमियाँ है। बिजेन्द्र क्लर्क द्वारा उसकी प्रोपर्टी आई.डी. सम्बन्धित कमियां को दूर करके उसकी प्रोपर्टी आई.डी. बनाने की एवज में उससे 17,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग की गई। उसी दिन शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी को मांगी गई रिश्वत राशी में से 5,000/-रू. नकद दे दिये गये।
दिनंाक 3.9.2025 को शिकायतकर्ता दोबारा आरोपी बिजेन्द्र सिंह क्लर्क उपरोक्त से मिला तो बकाया राशी में से 9,000/-रू. नकद रिश्वत राशी लेने बारे सहमति बनी। आज दिनांक 4.9.2025 को आरोपी बिजेन्द्र सिंह, क्लर्क नगर पालिका, फर्रूखनगर, जिला गुरूग्राम ने शिकायतकर्ता कोे 9,000/-रुपये (नौ हजार रूपये) नकद रिश्वत राशि अपनी गाड़ी नम्बर एच.आर. 26ई.पी.-5079 में रखने बारे कहा। शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी के कहे अनुसार उसकी उपरोक्त गाड़ी में 9,000/-रू. रिश्वत राशी रखने उपरान्त रिश्वत राशी को दो स्वतन्त्र गवाहो के सामने मौका से आरोपी की गाड़ी से बरामद किया गया तथा गाड़ी को भी कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी को उसके विरूद्व पर्याप्त साक्ष्यो के आधार पर कार्यालय नगर पालिका, फर्रूखनगर, जिला गुरूग्राम से गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी बिजेन्द्र सिंह क्लर्क उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 31 दिनांक 4.9.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 308(2) बी.एन.एस. थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें  डिप्रेशन महिलाओ के इलाज के लिए जुगनू क्लब चलाऐगा अभियान, गोद लेगा 5 गांव

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now