Khatu Shyam: खाटू श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

On: September 3, 2025 11:03 AM
Follow Us:

Khatu Shyam: खाटू श्याम भक्तों के लिए अच्छी खबर आई है। आज जलझूलनी एकादशी और द्वादशी के पावन अवसर पर खाटूश्यामजी मंदिर, सीकर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्तों की बड़ी संख्पा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी-टींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 3 और 4 सितंबर को दो दिन के लिए चलाई जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633 (टेवाड़ी-टींगस) रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 1:35 बजे रींगस स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09634 (रींगस रेवाड़ी) रींगस से रात 2:20 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।Khatu Shyam

यह विशेष ट्रेन यात्रा के दोरान अटेली, नारनोल, डाबला, नीमकाथाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में डेमू टैक के कुल 16 डिव्वे होंगे, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

खाटूश्यामजी मंदिर टींगस रेलवे स्टेशन से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रींगस स्टेशन से उतरने के बाद श्रद्धालु आसानी से निजी वाहनों, टैक्सियों या अन्य साधनों के माध्यम से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।Khatu Shyam

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now