Haryana School Closed : हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है।Haryana School Closed
पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।गुरुग्राम, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। Haryana School Closed

















