Haryana news : हरियाणा में भारी बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। गुड़गांव में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं इसको देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
डीसी अजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी कॉर्पोरेट एवं निजी कार्यालयों से अपील की गई है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। इससे न केवल सड़कों पर यातायात का दबाव घटेगा, बल्कि कर्मचारियों को भी खराब मौसम की स्थिति में दफ्तर आने-जाने की कठिनाइयों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को 2 सितम्बर को केवल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और अभिभावकों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।Haryana news
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (1 सितम्बर) को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक गुरुग्राम में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है। मौसम विभाग ने 2 सितम्बर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

















