रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। गांव नंगली गोधा से भाड़ावास रोड पर शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन रघुनाथ की हत्या के मामले में चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को शराब ठेके के पास रघुनाथ का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई।Murder in Rewari
मृतक के भाई शुभनाथ ने बताया कि उसका छोटा भाई रघुनाथ लंबे समय से शराब ठेके पर सेल्समैन का काम कर रहा था। घटना के दिन गांव का ही रहने वाला श्याम सुंदर ठेके पर शराब लेने आया और कमीशन की मांग की।

रघुनाथ के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर श्याम सुंदर ने रघुनाथ के गले में तौलिए से दबाकर उसकी हत्या कर दी।Murder in Rewari
लिया रिमांड पर: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया और दबिश देकर आरोपी श्याम सुंदर को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे और भी महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी हुई है।

















