चंडीगढ़। लंबे समय से खेल कोटे से भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही खेल कोटे के अंतर्गत विभिन्न पदों की परीक्षाएं आयोजित करेगा। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।Breaking News
हिम्मत सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि खिलाड़ियों की लंबे समय से यह मांग रही थी कि खेल कोटे के पदों की परीक्षाएं जल्द करवाई जाएं। आयोग ने इस मांग को गंभीरता से लिया है और परीक्षाओं की तिथि सहित विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस भर्ती के लिए खिलाड़ियों ने लंबे समय तक संघर्ष किया था। सोशल मीडिया ट्रेंड से लेकर धरनों तक, कई बार ज्ञापन सौंपकर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की। पहलवानों, धावकों, मुक्केबाजों और कबड्डी खिलाड़ियों ने भी अपने खेल करियर के अगले पड़ाव को सुरक्षित करने के लिए इस मुद्दे को उठाया। अब परीक्षा करवाने की घोषणा के बाद खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।Breaking News
जानिए क्या भर्ती नियम: बता दे कि वर्तमान नियमों के अनुसार, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती की व्यवस्था है। गृह, शिक्षा, खेल, जेल, वन और ऊर्जा विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों (OSP) और पात्र खिलाड़ियों (ESP) को तीन प्रतिशत आरक्षण मिलता है, जबकि चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में खिलाड़ियों के लिए दस प्रतिशत पद आरक्षित हैं। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में हरियाणा पुलिस में खेल कोटे से 447 पदों की भर्ती निकाली गई थी।Breaking News

















