Haryana Disaster Relief Force: आपदा राहत के लिए नायब सैनी सरकार का बडा फैसला, हरियाणा में बनाई जाएगी दो बटालियन

On: August 31, 2025 8:39 PM
Follow Us:
Weather

चंडीगढ़। हरियाणा में मानसून तेज हो गया है। पंजाब के बाद हरियाणा को भी बाढ का डर सताने लगा है। इसी को लेकर हरियाणा में एक बडा फैसला लिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द ही हरियाणा आपदा राहत बल (Haryana Disaster Relief Force) की दो बटालियन गठित की जाएंगी।

यह बटालियन किसी भी आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात होंगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि इन बटालियनों को अत्याधुनिक उपकरणों और संसाधनों से लैस किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में आमजन को समय पर मदद मिल सके।Haryana Disaster Relief Force

जानिएसरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, आगजनी, सड़क हादसे या अन्य किसी भी संकट की स्थिति में राहत और बचाव कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकें।Haryana Disaster Relief Force

इस कदम से राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता और मजबूत होगी तथा जिला और ब्लॉक स्तर पर तैनात टीमें तुरंत सक्रिय होकर लोगों की सहायता कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द योजना पर अमल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।Haryana Disaster Relief Force

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now