चंडीगढ़: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 1.18 लाख कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, HKRN कर्मचारियों की सैलरी में हुई बढोतरी

On: March 21, 2026 10:54 PM
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के अंतर्गत काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से इसका आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है।

वित्त विभाग ने दी मंजूरी

लेटर के अनुसार, मजदूरी दर में 5% की वृद्धि करते हुए इसे 50 रुपये तक संशोधित किया गया है। वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत लगभग 1.18 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

साल में दूसरी बार बढ़ी सैलरी

गौरतलब है कि इससे पहले जून माह में भी कर्मचारियों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय कर्मचारियों के वेतन में 900 से 1200 रुपये तक का इजाफा हुआ था। अब यह साल में लगातार दूसरी बार है जब HKRN कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई गई है।

कर्मचारियों में उत्साह

विशेषज्ञों का मानना है कि इस वेतन वृद्धि से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और काम के प्रति समर्पण भी मजबूत होगा। इसके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सुधार होगा। सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है और उनके परिवारों की वित्तीय स्थिरता में भी सहायक सिद्ध होगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now