भोपाल: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने अपने मैक्सिमा करंट अकाउंट ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा ‘उज्जीवन स्वीप स्मार्ट’ लॉन्च की है। यह विशेष ऑटो-स्वीप फीचर कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को उनके अतिरिक्त बैलेंस पर बेहतर रिटर्न दिलाने के साथ-साथ रोज़मर्रा के लेन-देन के लिए पूरी लिक्विडिटी भी उपलब्ध कराएगा।Ujjivan Small Finance Bank
इस सुविधा के तहत, मैक्सिमा करंट अकाउंट में बचा हुआ अतिरिक्त बैलेंस अपने आप शॉर्ट-टर्म फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) में ट्रांसफर हो जाएगा। बैंक के अनुसार यह प्रोसेस हर सोमवार शुरू होगा, जब खाते में बैलेंस ₹4 लाख से अधिक होगा। तय सीमा से ऊपर की राशि (₹10,000 के गुणक में) स्वतः 180 दिनों की एफडी में बदल जाएगी। ग्राहक चाहें तो अपनी व्यावसायिक जरूरतों के हिसाब से ₹4 लाख से अधिक की अपनी मनचाही लिमिट भी तय कर सकते हैं।Ujjivan Small Finance Bank
‘स्वीप स्मार्ट’ का सबसे अहम पहलू इसका इंटेलिजेंट स्वीप-इन मैकेनिज्म है। अगर खाते में बैलेंस कम हो जाता है तो एफडी का पैसा अपने आप आंशिक रूप से ₹10,000 के गुणक में खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। यह प्रक्रिया लास्ट-इन, फर्स्ट-आउट आधार पर होगी और इसमें किसी प्रकार की पेनल्टी नहीं लगेगी।Ujjivan Small Finance Bank
इस सुविधा के तहत बनाई गई एफडी पर फिलहाल 180 दिनों के लिए सालाना 6% ब्याज मिलेगा। हालांकि, भविष्य में इस ब्याज दर में बदलाव संभव है।Ujjivan Small Finance Bank
उज्जीवन एसएफबी के टीएएससी, टीपीपी और रिटेल लाइबिलिटीज़ हेड हितेंद्र झा ने कहा कि “उज्जीवन स्वीप स्मार्ट के जरिए हम ग्राहकों को उनके निष्क्रिय पड़े बैलेंस पर अधिक कमाई का अवसर दे रहे हैं।Ujjivan Small Finance Bank
साथ ही उनकी राशि पूरी तरह से लिक्विड और उनके नियंत्रण में रहती है। यह रिटर्न और लिक्विडिटी का एक मज़बूत कॉम्बिनेशन है, जो आज के डिजिटल और तेज़ी से बदलते कारोबारी माहौल के लिए उपयुक्त है।”Ujjivan Small Finance Bank
यह सुविधा फिलहाल नए पात्र मैक्सिमा करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे अपने रिलेशनशिप मैनेजर से संपर्क करके या नज़दीकी उज्जीवन एसएफबी शाखा पर जाकर सक्रिय कर सकते हैं।

















