Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव नैहचाना गांव सरपंच पर एक बार फिर निलंबन की गाज गिर सकती है।
सरपंच को रेवाड़ी के आयुक्त अभिषेक मीणा की ओर बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोई जबाव नही मिलने को लेकर एक बार फिर से यानि दोबारा से रिमाइंडर भेजा जाएगा।
पहले भी हो चुके है सस्पेंड: बता दे नैहचाना गांव के सरपंच प्यारेलाल एक बार फिर सुखियों में आ गए है। गांव की सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप उनको रेवाड़ी डीसी की ओर से सस्पेंड किया गया था। लेकिन वो फैसले के खिलाफ कमिश्नर के पास गया तो वहां से उन्हें बहाल कर दिया गया था। यह भी आरोप है सरपंच ने अपने गांव में पौधे बिना लगाए पैसे निकलवाने व सरकारी ग्रांट में धांधली भी है।Haryana News
जानिए क्या है मामला: रेवाड़ी के बावल खंड में आने वाले नैहचाना गांव में सरपंच प्यारेलाल को दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम ने सरपंच पर बिजली चोरी का मामला बनाते हुए उनसे 6 हजार 350 रुपए का जुर्माना वसूला है।Haryana News
सरपंच के द्वारा बिजली चोरी किए जाने के मामले पर डीसी ने उन्हें पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत किया कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की हरकते करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।Haryana News

















