IGU Rewari में पत्रकारिता एवं जनसंचार में दाखिले का सुनहरा मौका

On: August 26, 2025 5:25 PM
Follow Us:

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्नातक कोर्स (बीजेएमसी) के दाखिले की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। विभागाध्यक्ष प्रो. निखिलेश यादव ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक स्तर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार कोर्स की शुरुआत की है, जिसमें छात्रों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी कुछ सीटें रिक्त रह गई थीं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कक्षा 12वीं पास विद्यार्थी बिना किसी विलंब शुल्क के इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

कोर्स की विशेषताओं के बारे में प्रो. यादव ने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकार, लेखक, एंकर, विज्ञापन मैनेजर, कार्टूनिस्ट, डिज़ाइनर, जनसंपर्क अधिकारी, फोटोग्राफर और फ्रीलांसर के रूप में करियर बना सकते हैं। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत इस कोर्स में एक वर्ष बाद सर्टिफिकेट और दो वर्ष बाद डिप्लोमा प्राप्त करने की भी सुविधा है।

विभागाध्यक्ष के अनुसार कोर्स में प्रायोगिक शिक्षा और इंटर्नशिप को विशेष महत्व दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल हासिल हो और वे मीडिया इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें। इच्छुक छात्र किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी के लिए विभाग से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now