Haryana: हरियाणा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

On: August 23, 2025 12:01 PM
Follow Us:
CM Flying Squad takes big action against illegal firecracker factory in Haryana

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले की जनकपुरी कॉलोनी में एक रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग स्क्वॉड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने भी फ्लाइंग स्क्वॉड का सहयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री लंबे समय से कॉलोनी के बीचोंबीच अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। यहां पटाखे बनाने का काम खुले में किया जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों में आगजनी और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ था। कॉलोनीवासियों ने इस खतरनाक गतिविधि की गुप्त शिकायत CM फ्लाइंग स्क्वॉड को दी थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। फैक्ट्री संचालकों के पास पटाखे बनाने का कोई लाइसेंस या वैध अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now