Alert: Delhi Haryana में आ सकती है बाढ, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी

On: August 19, 2025 11:22 AM
Follow Us:

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बारिश के चलते ही मंगलवार को हरियाणा के यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं इस के चलते अब दिल्ली-एनसीआर पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे यमुना के जलस्तर की निगरानी हो रही है।Alert

 

बता दे कि मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में इस हफ्ते भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे संकट गहराने के आसार हैं। यमुना नदी खतरे का निशान पार कर गई है। नदी के बाढ़ क्षेत्र में अब किसी को रुकने की इजाजत नहीं है। पानी क्षमता से ज्यादा होने के बाद अब हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज के सारे गेट खोल दिए गए हैं।Alert

 

सावधान हरियाणा में आ सकती है बाढ, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए  तैयारी
सावधान हरियाणा में आ सकती है बाढ, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी

यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की राहत बचाव टीमों ने यमुना के किनारे की झुग्गियों में सर्च ऑपरेशन चलाया। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिल्ली में शाम को सात बजे तक यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर रहा।

जलस्तर की निगरानी: बढते बहाव पानी के चलते प्रशासन भी सकते में आ गया है। प्रशासन ने यमुना के बाढ़ क्षेत्र से सभी को बाहर निकाला। पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी के पास बंध रोड पर बने केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे यमुना के जलस्तर की निगरानी हो रही है। Alert

वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रशासन ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।Alert

 

“लो फ्लड” अलर्ट
सिंचाई विभाग के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर आर.एस. मित्तल के मुताबिक, एक लाख क्यूसेक पानी को लो फ्लड कैटेगरी में रखा जाता है. 1.5 लाख क्यूसेक पर “मीडियम फ्लड” और ढाई लाख से ज्यादा डिस्चार्ज होने पर “हाई फ्लड” घोषित किया जाता है. हालांकि, अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पहाड़ों में बारिश जारी रही तो पानी का स्तर और ऊपर जा सकता है

बाढ से निपटने की तैयारी: केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 24 घंटे यमुना के जलस्तर की निगरानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली बोट क्लब में करीब 24 नौकाएं, गोताखोर, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।Alert

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now