मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan News: औद्योगिक कस्बा ​भिवाडी की होगी कायाकल्प, Bhiwadi से कजारिया बनेगा सिक्स लाईन

On: August 18, 2025 7:47 AM
Follow Us:
BHIWADI

Rajasthan News: औद्योगिक कस्बा ​भिवाडी की अब कायाकल्प होने वाली है। भिवाड़ी से कजारिया तक लंबे चार लेन मार्ग को छह-लेन में बदलना जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इतना नहीं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र भिवाड़ी तथा लघु उद्योग भारती भिवाड़ी की ओर से 19, 20 एवं 21 सितंबर को भिवाड़ी में राष्ट्रीय स्तर का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी) आयोजित किया जाएगा।Rajasthan News

 

मेले को लेकर भिवाड़ी के पथरेड़ी स्थित एमएसएमई टेक्नोलाॅजी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौर ने उद्धाटन किया।

इस मौके पर तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी द्वारा भिवाड़ी से कजारिया तक लंबे चार लेन मार्ग को छह-लेन में बदलने की मांग को स्वीकृति प्रदान की। इतना ही इस मौके मंत्री ने बीड़ा द्वारा निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया।Rajasthan News

यह भी पढ़ें  Haryana: रामगढ़-भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी ने 12 तक का दिया अलटीमेटम, 13 को होगा पैदल कूच

 

BHIWADI
BHIWADI

जानिए कितने लगेंगे स्टॉल: मेले में देशभर से लगभग 300 एमएसएमई इकाइयों के स्टाॅल लगाए जाएंगे साथ ही 100 वृहद उद्योग, कंपनियां और हस्तशिल्पी भी भाग लेंगे। मेले में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा बायर-सेलर मीट, उद्यमियों के लिए लाभकारी सत्र और विभिन्न सरकारी एवं निजी संगठनों जैसे रीको, रेलवे, डीआरडीओ, बैंक, निर्यात विशेषज्ञ, एनएसआईसी, बीआईएस आदि के साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे।

रीको क्षेत्र का किया भ्रमण: निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में प्रस्तावित खेल गतिविधियों एवं अब तक हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने विधायक और अधिकारियों के साथ रीको गेस्ट हाउस भिवाड़ी का उद्घाटन करते हुए रीको क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी स्थितियों का भी जायजा लिया।Rajasthan News

यह भी पढ़ें  Haryana: प्रॉपर्टी टैक्स पर सारा ब्याज और जुर्माना माफ

निवेश क्षेत्र में नए आयाम स्थापित: कैबिनेट मंत्री ने भिवाड़ी को राजस्थान का इंडस्ट्रियल गेटवे बताते हुए कहा कि उम्मीद, दृढ़ संकल्प एवं अवसर से मिलकर ही उद्योग का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान औद्योगिक और निवेश क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।Rajasthan News

युवाओं को मिलेगा रोजगार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप और युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनेगा। तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि भिवाड़ी क्षेत्र राजस्थान का ग्रोथ इंजन है। यहां भिवाड़ी ने बीते कुछ वर्षों में जिस तेजी से विकास किया है। यहां स्थापित छोटे-बड़े उद्योगों ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है।Rajasthan News

यह भी पढ़ें  UP crime: भीम आर्मी चीफ को रोकने पर यूपी में बवाल, कई वाहन फुंके, पथराव में पुलिसकर्मी जख्मी

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now