National level India Industrial Fair : भिवाड़ी में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 21 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर आयोजित किया जाएगा। मेले का कर्टेन रेजर 14 अगस्त को सुबह 11 बजे एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर पथरेड़ी में होगा, जिसका उद्घाटन राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे।
इस आयोजन में देशभर से लगभग 300 एमएसएमई इकाइयों के स्टॉल लगेंगे, साथ ही 100 वृहद उद्योग, विभिन्न कंपनियां और हस्तशिल्पी भी अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। मेले में एक विशेष डोम में “एक जिला एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत राजस्थान के 41 जिलों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे, जो आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे।National level India Industrial Fair
इसके अलावा मेले में बायर-सेलर मीट, उद्यमियों के लिए उपयोगी सत्र, और रीको, रेलवे, डीआरडीओ, बैंक, निर्यात विशेषज्ञ, एनएसआईसी व बीआईएस जैसे सरकारी और निजी संस्थानों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती होगी और इसमें कुल लगभग 300 स्टाल आवंटित किए जाएंगे।National level India Industrial Fair

















