Rewari News: जडथल गांव में पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली के साथ-साथ जल आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की किल्लत से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने गुस्से में आकर विद्युत निगम कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
ग्रामीण कर्मबीर, रवि, ओमप्रकाश, रामप्रसाद, पहलाद, हरिसिंह, रामजीवन, कृष्ण, धर्मबीर, रविंद्र, बलवान आदि ने बताया कि पूर्व सरपंच जयराम के मकान के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे केबल में आग लगने से 50 से ज्यादा घरो की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।Rewari News
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बिजली के अभाव में घरों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया। ग्रामीणो ने गुरूवार दोहपर जडथल बिजली बोर्ड कार्यालय पर जाकर विरोध जता चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ये केबल करीब छह से खराब है बार बार कर्मी इसी पर ज्वाईंट लगाकर चले जाते है।
बार बार कहने के बावजूद इस जर्जर केबल को नही बदला जा रहा है। निगम के एडीओ कृष्ण सैनी ने बताया गांव में कई जगह बिजली की फाल्ट हो गई है। टीम लगी हुई है इसे जल्द ही चालू करवा दिया जाएगा। नई केबल मंगवाई गई है जल्द ही केबल को भी बदलवा दिया जाएगा।

















