Haryana News: हरियाणा में बनेंगे 10 नए IMT, गुरुग्राम-पंचकूला में AI हब की तैयारी

On: July 29, 2025 10:13 AM
Follow Us:
Haryana News: 10 new IMTs to be built in Haryana, preparation for AI hub in Gurugram-Panchkula

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार समारोह में सीएम सैनी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने प्रदेश में 10 नए IMT (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) स्थापित करने के ऐलान किया। जिनमें से 5 के लिए तैयारी कर ली गई है।

सीएम ने बताया कि अंबाला में भी एक IMT बनेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में सीएम सैनी ने होनहार विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया।

गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब बनाने की तैयारी

सीएम ने कहा कि भविष्य की नवीनतम तकनीकों को देखते हुए सरकार की गुरुग्राम और पंचकूला को AI हब बनाने की योजना है, जहां हजारों युवाओं को AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस भी कार्य में लगें, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दें, दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकती।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now