Train News: गोगा मेडी के लिए संचालित होगी चार जोडी ट्रेन, यहां पढे शेडयूल

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:

Train News: गोगामेड़ी मेला को देखते हुए रेलवे की ओर से चार जोड़ी मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर ट्रेन का अस्थायी ठहराव गोगामेड़ी स्टेशन पर किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-गोगामेडी मेला के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है।

 

रेवाड़ी–गोगामेड़ी मेला स्पेशल:

  • 12 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक (10 ट्रिप्स)
  • 30 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक (4 ट्रिप्स)
  • कुल: 14 ट्रिप्स

इसके अतिरिक्त, एक अन्य रेवाड़ी–गोगामेड़ी स्पेशल सेवा:

  • 11 से 21 अगस्त तक और 31 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक, शाम 6 बजे रवाना होकर रात 10:55 बजे पहुँचने वाली ट्रेन
  • इसकी वापसी गोगामेड़ी से रात 11:20 बजे निकलते हुए सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी

सादुलपुर ↔ गोगामेड़ी स्पेशल ट्रेन:

  • 9 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक (30 ट्रिप्स):
  • सादुलपुर से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान, 13:40 बजे गोगामेड़ी पहुँच (11 डिब्बे)
  • गोगामेड़ी से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थान, 15:55 बजे सादुलपुर वापसी

 

10 अगस्त से 7 सितंबर (29 ट्रिप्स):

  • मध्यरात्रि सादुलपुर से 00:25 बजे प्रस्थान, गोगामेड़ी 03:10 तक पहुँच
  • वापसी गोगामेड़ी से 04:40 बजे रवानगी, सादुलपुर सुबह 06:20 बजे पहुँचेगी (11 डिब्बे)

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now