Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के डहार चौक के पास 4 कावड़ियों पर वेस्ट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में 1 कावड़िए की मौत हो गई। जबकी 3 कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दादरी निवासी जसवीर के रूप में हुई है। जबकि सन्नी, अमित और विशाल घायल हो गए।
सावन के महीने में महाशिवरात्रि पर हरिद्वार से कावड़िए कावड़ लेकर चरखी दादरी जा रहे थे। गांव डाहर के पास पहुंचे तो उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसके कारण चारों नीचे दब गए। 1 कावड़िए की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दो को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में लाया गया। एक को इलाज के लिए इसराना मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।Haryana News

















