Jua: कोल्डड्रिंक की दुकान पर पुलिस की रेड, जुआ खिलवा रहा युवक काबू, मोबाइल और 5670 नकदी बरामद

On: July 14, 2025 2:33 PM
Follow Us:

Jua:  हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस को एक बार फिर बडी सफलता मिली है। धारूहेड़ा थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गांव महेश्वरी भगवान सिंह कालोनी के डेविड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व 5670 रुपए बरामद किए है।

बता दे कि पुलिस ने बताया कि मुख्यबीर से सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा भिवाड़ी मोड पर शर्मा कोल्डड्रिंक की दुकान के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। टीम मौके पर पहुंची तथ्ज्ञा उसे काबू किया

ये किया बरामद: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व 5670 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी डेविड को गिरफ्तार कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now