Rewari News : दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग (Suicide )पर गुरुवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव कुंभावास के निकट एक युवक ने चलती मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पहले रेलवे लाइन के पास खड़ा था और जैसे ही मालगाड़ी पास पहुंची, वह अचानक उसके सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।Rewari News
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। GRP Rewari के एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के चालक ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।Rewari News
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल (Hospital Rewari) स्थित शवगृह में पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों और गांवों में सूचना भेजकर युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।Rewari News

















