Haryana News: हरियाणा में पति का गला काटकर शव के पास रतभर बैठी रही पत्नी, पुलिस के सामने खोला ये राज

On: July 1, 2025 11:23 AM
Follow Us:
wife killed her husband, police arrested her in Bahadurgarh

Haryana News:  हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पत्नी ने अपने पति की सोते समय चाकू से गला रेतकर और सिर पर ईंट से कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि उसका उसके पति से झगड़ा हुआ था और मारपीट करने व घरेलू कलह के चलते उसने अपने पति को मार डाला।

दरअसल, यह मामला दिल्ली रोड स्थित श्यामजी कांप्लेक्स के पास की धर्मविहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले भानुप्रताप को उसकी पत्नी कुसुम ने ही सोते समय चाकू से गला रेतकर कर दी। पुलिस ने कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस हत्याकांड में अभी और भी आरोपी हो सकते हैं। यह परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। भानुप्रताप (36) का शव रविवार को उसके किराये के कमरे में बेड पर मिला था। वह यहां पर अपनी पत्नी कुसुम और दो बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि भानुप्रताप और कुसुम के एक लड़का (9) और लड़की (7)  है। भानुप्रताप बहादुरगढ़ में ही एक ढाबे पर काम करता था।

क्या बताया कुसुम ने पुलिस को

कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। कई दिन से झगड़ा कर रहा था। शनिवार रात को भी नशे में उसकी पिटाई की। गुस्से में आकर उसके सो जाने के बाद चाकू से उसका गला रेत दिया फिर ईंट से सिर पर कई वार किए। वहीं  कुसुम रातभर शव के पास बैठी रही। रविवार सुबह करीब 10 बजे भानुप्रताप के छोटे भाई को बताया कि भानु को चोट लग गई है।

वहीं, राघवेंद्र जब दोपहर 3 बजे नोएडा से बहादुरगढ़ पहुंचा तो बेड पर भाई की लाश पड़ी थी। जब उसने कुसुम से कहा कि तुमने पुलिस को फोन किया या नहीं। इसके बाद ही कुसुम ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अरेस्ट कर लिया।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now