Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में आज इन जिलों में होगी भारी से भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

On: June 29, 2025 7:15 AM
Follow Us:
There will be heavy rain in these districts of Haryana today, Meteorological Department has issued Orange Alert

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, एक और दो जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में आज कहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा  कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो आज  चंडीगढ़, पंचकुला, झज्जर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में आज यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो आज अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जिंद, चंडीगढ़, पंचकुला, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में कल इन जिलों में होगी भारी बारिश

 

हरियाणा में कल यानी 30 जून को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद, चंडीगढ़, झज्जर, गुरुग्राम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सिरसा, फरीदाबाद,रोहतक,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात, पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now