Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर के वाहन चालकों को जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। साइबर सिटी में यातायात नियम तोड़ने वालों पर अब ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा CCTV कैमरे की नजर रहेगी। इसलिए आप इस गलतफहमी में न रहें कि नियम तोड़ने पर पुलिस कर्मी ने आपको नहीं रोका तो आपका चालान नहीं कटेगा।
जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में इन दिनों मैनुअली कम और ऑनलाइन चालान ज्यादा काटे जा रहे हैं। इसके लिए शहर की सड़कों और हाइवे पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हुए है, जो ओवर स्पीड और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान कर रहे हैं। इस साल में पहले पांच महीने में हुए चालान की बात करें तो कुल चालान का 65 फीसदी चालान ऑनलाइन काटे गए हैं, जबकि केवल 35 फीसदी चालान ही मैनुअली किए गए है।
गुड़गांव और मानेसर में लगे हैं 1200 सीसीटीवी कैमरे
खबरों की मानें, तो जीएमडीए की ओर से गुड़गांव में 800 और मानेसर में 400 सीसीटीवी पहले फेज में लगाए जा चुके हैं। गुड़गांव में दिल्ली से खैड़कीदौला और खैड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे पर हर दो KM में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे राउंड ओ क्लॉक काम करते हैं। इन कैमरों की मदद से Traffic नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने किए 8 लाख से ज्यादा चालान
गुरुग्राम में ये सीसीटीवी कैमरे जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से ज्यादातर कैमरे जुड़े हुए हैं। खबरों की मानें, तो जनवरी 2025 से मई 2025 तक ट्रैफिक पुलिस की ओर से करीब 8 लाख 31 हजार 780 ट्रैफिक चालान किए गए है। इसमें से ट्रैफिक पुलिस की ओर से मैनुअली 3 लाख 8 हजार 380 चालान किए गए, जबकि CCTV के जरिए 5 लाख 23 हजार 400 चालान किए गए है।

















