Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में बनेंगे दुबई से भी महंगे फ्लैट्स, जानें क्या होगी कीमत

On: March 21, 2026 11:27 PM
Follow Us:
Gurugram News: Flats in Gurugram, Haryana will be more expensive than Dubai, know what will be the price

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 2716.5 फीट यानी 828 मीटर है, जो एफिल टॉवर से 3 गुना ज्यादा है। बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिलें हैं, जिसमें 58 लिफ्ट और 2957 पार्किंग स्पेस, 304 होटल, 37 ऑफिस फ्लोर और 900 अपार्टमेंट हैं।

लेवल 8 और लेवल 38-39 तक अरमानी होटल दुबई है। लेवल 9 से 16 में एक और दो बेडरूम वाले शानदार अरमानी रेजीडेंट हैं। लेवल 45 से 108 में एक, दो, तीन और चार बेडरूम वाले प्राइवेट अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुरुग्राम में बुर्ज खलीफा से भी महंगे फ्लैट बनने जा रहे हैं।

गुरुग्राम में दुबई से भी महंगे फ्लैट होंगे

दुबई की एक हाउसिंग वेबसाइट के अनुसार, बुर्ज खलीफा में 1 BHK फ्लैट की कीमत AED 1,600,00 (करीब ₹3.73 करोड़), 2 BHK की कीमत AED 2,500,000 (करीब ₹5.83 करोड़) और 3 BHK की कीमत AED 6,000,000 (करीब ₹14 करोड़) है।

वहीं, भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF जल्द ही गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर अपना सुपर-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘DLF The Dahlias’ लॉन्च करने जा रही है।

DLF The Dahlias सेक्टर 54 गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम प्रोजेक्ट 17 एकड़ के क्षेत्र में फैला होगा और इसमें 29 मंजिला टावर शामिल होंगे, जिसमें 400 सुपर-लक्जरी आवास होंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now