Haryana News: हरियाणा सरकार किसानों को कई योजनाओं का लाभ दे रही है। सरकार का मानना है कि प्राकृतिक खेती से जहां एक ओर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में भी मदद मिलेगी।Haryana News
इन किसानों को मिलेगा लाभ इसी सिलसिले में जींद जिले की उचाना अनाज मंडी में आत्मा योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत लाठर ने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देसी गाय पालने पर 25 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।
इसके साथ ही चार ड्रम खरीदने पर 3 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। दो एकड़ या इससे अधिक खेती करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा।Haryana News

















